बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। मंगलवार को चंद्र ग्रहण को लेकर सुबह से मंदिरो के कपाट बंद कर दिए गए। शाम को मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खुले तो पूजापाठ करने वालों का तांता लग गया। लोधेश्वर महादेव मंदिर में शाम सात बजे से जलाभिषेक करने वाले भक्तों की कतारें लग गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में शाम को पूजा पाठ कर होली मनाने के लिए भक्त मंदिरों में परिवार संग पहुंचते रहे। शुद्धिकरण के बाद भक्तों को मंदिर में मिला प्रवेश: रामनगर संवाद के अनुसार: प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव मंदिर के कपाट मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते सूतक काल से ही श्रद्धालुओं के लिए सुबह साढ़े छ से शाम 6:45 बजे तक बंद रहे। इसके बाद मंदिर खुला और दर्शन पूजन हुए।3 मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:47 तक था। जिस कारण धार्मिक मान्यत...