वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी/सेवापुरी, (वाराणसी) हिटी। सिगरा और कपसेठी में शुक्रवार को महिला और बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिगरा में नगर निगम के जेसीबी चालक की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। जौनपुर के चंदवक का प्रिंस नगर निगम में जेसीबी का चालक है। वह अपनी पत्नी 32 वर्षीय शिल्पी और दो बच्चों के साथ जयप्रकाश नगर (सिगरा)ṁ में दीपक बरनवाल के मकान में किराये पर रहता है। पारिवारिक विवाद में दूसरे तल पर स्थित कमरे में शिल्पी ने खुद को बंद कर लिया, जबकि दोनों बच्चे दूसरे कमरे में खेल रहे थे। दोपहर में ड्यूटी से प्रिंस घर आया तो दरवाजा खटखटाया। यह भी पढ़ें- जौनपुर की महिला ने सिगरा में फांसी लगाकर दी जान कोई आवाज नहीं आने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर सिगरा इस्पेक्टर संजय मिश्रा फोरेंसिक ट...