जौनपुर, मार्च 24 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग पर मिहरावां और मानीकला हाल्ट के बीच सोमवार को मुगलसराय से कोयला लेकर टांडा जा रही मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक और गार्ड ने कपलिंग जोड़कर गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान 20 मिनट तक विभिन्न रेलवे क्रासिंग बंद रहने से राहगीर हलकान हुए।यातायात निरीक्षक जौनपुर विनोद कुमार ने बताया कि मुगलसराय से कोयला लादकर टांडा जा रही मालगाड़ी दिन में 11:05 बजे मिहरावां स्टेशन से आगे बढ़ी तो मानीकला स्टेशन के पास भुड़कुड़ा रेलवे क्रासिंग से पहले 11:10 बजे इंजन से चार बोगी के बाद कपलिंग खुल गई। इससे चालक शिव कुमार ने गार्ड संतोष कुमार को सूचना देकर गाड़ी रोक दी। चालक और गार्ड ने मिलकर कपलिंग जोड़कर 11:30 बजे गाड़ी को आगे के लिए रवाना किय...