देवरिया, अप्रैल 29 -- कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद बरहज-रुद्रपुर मार्ग स्थित मलिन बस्ती में जाम नाली और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी एजाल अहमद मौके पर पहुंचे। स्थिति का अवलोकन करने के बाद तत्काल नाली की सफाई शुरू कराई।समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर बह रहे गंदे पानी को लेकर प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा था। सड़क पर जलभराव और गंदगी देख बीडीओ ने नाराजगी जताई और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्ता को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि नाली की सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। यह भी पढ़ें- पेयजल लाइन ठीक कराने की मांग नाली की सफाई शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की...