कपरपुरा में सब-वे बनने तक खुली रहेगी गुमटी
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कपरपुरा गुमटी के आसपास के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। 'हिन्दुस्तान' अखबार में 13 मई को प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए समस्तीपुर रेलमंडल ने लिमिटेड हाइट सब-वे बनाने का निर्णय लिया है। तब तक बंद कपरपुरा गुमटी को खोल दिया जाएगा, ताकि इस होकर तत्काल लोगों का आवागमन हो सके।
समस्तीपुर रेलमंडल का निर्णय 22 फरवरी से बंद कपरपुरा गुमटी पर रेलवे छह करोड़ 62 लाख की लागत से लिमिटेड हाइट सब-वे बनवाएगा। इससे छोटे चारपहिया वाहनों का भी आवागमन हो सकेगा। इसे लेकर शुक्रवार को समस्तीपुर रेलमंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ने टेंडर जारी किया है, जिसका निविदा जून में खुलेगा। इसके बाद इसका निर्माण शुरू होगा।
स्थानीय लोगों को लाभ मालूम हो कि बीते 22 फरवरी की मध्य रात्रि से कपरपुरा गुमटी होकर आवागमन बंद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.