मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कपरपुरा रेलवे गुमटी संख्या 107/सीसी के बंद होने से कांटी और इसके आसपास के प्रखंडों की करीब दो लाख की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला मुख्यालय से अब इन इलाकों की दूरी बढ़ गई है। कपरपुरा रेलवे गुमटी के आसपास के गांव सदातपुर, सहबाजपुर, आरिजपुर, बसतपुर, मधुबन, साइन, कुशी, मिर्जापुर, सिरसियां, शेरना, सोती भेड़ियाही, काबिलपुर, हरिदासपुर, सेरूकांही, नारायणपुर, शेरपुर, मुबारकपुर, बलहा गांव की दूरी जिला मुख्यालय से 15-20 किलोमीटर बढ़ गई है। गुमटी बंद होने से आसपास के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और रेलवे से गुमटी अविलंब खोलने की मांग की है। कहा है कि अगर गुमटी नहीं खुली तो वे लोग आंदोलन करेंगे। चक्का जाम करेंगे। सहबाजपुर के पंकज शाही, रत्नेश कुमार शाही, मिर्जापुर के शांति मु...