मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर रेल मंडल के कपरपुरा रेलवे गुमटी संख्या-107 को खोलने के लिए शुक्रवार से काम शुरू हो गया। रेल कर्मचारियों की देखरेख में यह काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि इसको खोलने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। फिलहाल गुमटी बंद करने के लिए खोदे गए गड्ढे को भरा जा रहा है।यही नहीं, गुमटी के बूमर के नीचे रखे बोल्डर को हटा दिया गया है। रेल लाइनों के बीच से हटे सीमेंटेड ब्लॉक को भी लगाया जा रहा है। गुमटी को फिर से खोलने के लिए काम शुरू होने पर आसपास के गांवों के लोगों ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि 22 फरवरी की देर रात समस्तीपुर रेल मंडल और जिला प्रशासन ने कपरपुरा रेलवे गुमटी को बंद कर दिया था। हवाला दिया गया था कि इसके ऊपर आरओबी का निर्माण हुआ है। जिस वजह से इसे बंद किया गया है। वहीं, गुमटी के...