हाथरस, जनवरी 28 -- हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला रति मार्ग स्थित गांव पिछौंती में नगला रति सड़क के किनारे स्थापित एक दिव्यांग टेलर की दुकान में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई।दुकान में आग लग जाने की वजह से तकरीबन चार लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।दुकान में आग लग जाने की जानकारी मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचें दिव्यांग दुकान मालिक को दुकान खोलने के दौरान पता चला।दुकान में आग लग जाने की घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड एकजुट हो गई। सत्तार पुत्र गफ्फार अली निवासी गांव खिटौली हाल निवासी पिछौंती अपने गांव खिटौली से गांव पिछौंती में आकर दस बारह साल से गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में रहता है।वह शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण दिव्यांग है।सत्तार खां गांव पिछौंती के बाहर नगला रति सड़क मार्ग पर गांव के एक पूर्व प्रधान की ...