बलरामपुर, फरवरी 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। रंगों के पर्व होली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसको लेकर नगर के सभी बाजार पूरी तरह रंगीन हो गया है। नगर सहित कस्बा बाजारों में रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारी की दुकानों के साथ साथ कपड़े और जूतों की दुकानें सज गई हैं। खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों में होली पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली और रमजान एक साथ पड़ने से बाजार में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। होली और रमजान को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कस्बा बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। रंगों एवं कपड़ों से गुलजार दुकानें लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.