नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोने की तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुरुवार को सोने की तस्करी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान अधिकारियों ने 24 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29.37 किलोग्राम सोना बरामद किया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 37.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने बुधवार को 'ऑपरेशन धहाबू ब्लिट्ज' लॉन्च किया। उन्होंने कहा, "डीआरआई को सूचना मिली थी कि केन्या के नैरोबी से कुछ महिलाएं सोना छिपाकर लेकर आ रही हैं। इसके बाद, नैरोबी से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरे 24 विदेशी नागरिकों को रोका गया। आरोपी महिलाओं के बैग और कपड़ों से 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.