हाथरस, मार्च 19 -- हाथरस। स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरुक करने और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग रोकने को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा लोगों को कपड़े के थैले बांटे जाएंगे। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के लोगों को कपड़े के थैले बांटे जाने के साथ ही स्वच्छता को लेकर जागरुक किया जाएगा। महानगर, नगर और कस्बा को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमे स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा सर्वे किया जाता है और उसके बाद स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग जारी की जाती है। लेकिन प्रतिबंध के बाद खुले आम लोगों द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक क्रॉकरी का प्रयोग किया जा रहा है। प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक क्रॉकरी के चलते हर समय गंदगी...