कपड़े सुखाने वाले तार में उतरा करंट, महिला की मौत
कौशाम्बी, जून 29 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढेकहाई में रोज की तरह आंगन में तार पर कपड़े सूखने के लिए डाल रही महिला करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को परिजन अस्पताल ले जाते, इसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। ढेकहाई गांव की जानकी देवी (50) पत्नी बचान प्रजापति सोमवार की सुबह नहाने के बाद गीले कपड़े आंगन में बांधी गई तार पर डालने गई थी। जैसे ही उसने गीले कपड़े डाले, तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने देखा तो डंडा मारकर उसको करंट की चपेट से बचाने की कोशिश की। तब तक जानकी देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन जानकी को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकी देवी की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। सूचना पर कौशाम्बी थाना पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.