अल्मोड़ा, मई 27 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर में बंदरों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को जाखनदेवी में कपड़े सुखाने छत में आई एक युवती बंदर के हमले में बाल-बाल बच गई। युवती पर तीन-चार बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। युवती के शोर मचाने पर परिजन छत पर आए। तब जाकर बंदरों को भगाया गया। स्थानीय मीना भट्ट, कल्पना बिष्ट, ममता जोशी ने बंदरों की समस्या से निजात नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...