संभल, फरवरी 18 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में मंगलवार को कपड़े सुखाते समय छत पर गिरी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल और मायके पक्ष आमने-सामने आ गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। गांव गुमसानी निवासी गौरव की शादी मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव जैतिया फिरोजपुर निवासी कविता के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार कविता का उपचार कुंदरकी में चल रहा था। बताया गया कि सोमवार देर शाम कविता अपने पति के साथ गांव में महाशिवरात्रि मेले में गई थी। मंगलवार को वह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई। इसी दौरान अचानक वह छत पर गिरकर अचेत हो गई। परिजनों के अनुसार जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आई तो ससुराल पक्ष के लोग छत पर पहुंचे, ...