भदोही, मार्च 16 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरौली गांव में सोमवार की सुबह रोड के पश्चिम तरफ सड़क की पटरी पर एक रुमाल नवजात का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। गांव के लोग सोमवार की सुबह सड़क पर मार्निंग वॉक को निकले थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क किनारे पकड़े में लिपटे नवजात पर पड़ी। देखते ही देखते वहां पर लोग एकित्रत हो गए। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। आशंका जाहिर किया गया कि किसी ने लोकलाज के भय से बालक को वहां सड़क किनारे फेंका होगा। उगापुर चौकी इंचार्ज विजय कुमार सरोज ने बताया कि शव एक से दो दिन पुराना लग रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...