हरिद्वार, फरवरी 26 -- सिडकुल क्षेत्र में घर के अंदर कपड़े प्रेस कर रहे 17 वर्षीय किशोर की अचानक करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर परिजन और भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बुधवार रात मेट्रो अस्पताल में प्रिंस (17 वर्ष) पुत्र बिनारसी दास निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल को अचेत अवस्था में लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस में जानकारी जुटाई तो पता चला कि प्रिंस घर में कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा। परिवार के लोग तुरंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.