देवघर, फरवरी 26 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना के सल्लूरायडीह गांव निवासी पारसनाथ फुलधरिया नामक व्यक्ति ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रुपए छिनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया कि नगर के रॉय एंड कंपनी मोड़ अवस्थित एक बैंक से रुपए निकालकर बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने उनके कपड़े पर गंदगी फेक दी। उसके बाद वह एक दुकान के पास गंदगी साफ करने लगे। तभी बदमाश उनके पास माफी मांगते हुए पहुंचे। एक बदमाश ने ध्यान भटकाते हुए गप करने लगा। वहीं दूसरे ने उनके पॉकेट में रखे रुपए का बंडल निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी है कि बैंक से 60 हजार रुपए निकालकर पॉकेट में रखे थे। मामले की जानकारी थाना प्रभारी राजीव कुमार को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को कि...