इटावा औरैया, जून 24 -- भरथना। कस्बे के एक मोहल्ले से बाजार में कपड़े खरीदने गई युवती के घर वापस न लौटने पर उसकी मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब 21 वर्षीय पुत्री मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे कपड़े खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मां ने थाना में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...