आगरा, मई 14 -- शहर के प्रमुख रेडीमेड कपड़ा शोरूम लंदन बैली में बुधवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि शाम करीब छह बजे शोरूम की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने वहां रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। धुआं उठता देख शोरूम कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तीसरी मंजिल तक पहुंचने में दमकल कर्मियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग लाखों का नुकसान बाद में सीढ़ी की मदद से फायर कर्मी ऊपर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा रही...