काशीपुर, मार्च 3 -- काशीपुर, संवाददाता। कटोराताल चौकी पुलिस ने कपड़े के शोरूम में हुई एसी के कॉपर पाइप चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी किए गए कॉपर पाइप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते सोमवार को ग्राम किलावली निवासी चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह रामनगर रोड स्थित लिवाइस मैच पॉइंट शोरूम में मैनेजर है। 28 फरवरी की सुबह जब उसने एसी चालू किए तो एसी से गर्म हवा आ रही थी। जब उसने एसी चेक किए, तो 6 एसी से कॉपर के पाइप गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को कटोराताल चौकी पुलिस ने सुन्नी तारा मस्जिद महेशपुरा निवासी मोबिन पुत्र कमर अली को चोरी किए गए कॉपर पाइप के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई गिरीश चंद्र, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.