नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- बेंगलुरु में खाली पड़े एक प्लॉट से मिली महिला की सड़ी-गली लाश की गुत्थी को पुलिस ने महज कपड़ों के एक टैग की मदद से सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के 32 साल के पति को गिरफ्तार किया है, जिसने घरेलू कलह और सैलरी के विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को गद्दे में लपेटकर बारिश की रात फेंक आया था। यह घटना अग्रहारा लेआउट इलाके की है, जहां 2 सितंबर को झाड़ियों की सफाई कर रहे सफाईकर्मियों को गद्दे में बंधी एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी।एक टैग और मॉल के रिकॉर्ड ने पहचान कराई शव इतनी बुरी तरह सड़ चुका था कि पहली नजर में महिला की पहचान करना नामुमकिन था। हालांकि, जांच अधिकारियों को महिला के कपड़ों पर एक ब्रांड का टैग मिला। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने कपड़े के टैग को ट्रैक करते ह...