देहरादून, जून 10 -- पंडितवाड़ी बाजार में कपड़े की दुकान से नगदी और चेक रखी भारी-भरकम लोहे की अलमारी चोरी हो गई। अलमारी में व्यापारिक लेनदेन के भी जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि पंडितवाड़ी निवासी 56 वर्षीय मनोज कुमार गुप्ता की पंडितवाड़ी बाजार में मैसर्स छगन लाल ओम प्रकाश वस्त्र विक्रेता के नाम से दुकान है। मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह दुकान में चोरी का पता पता लगा। सीसीटीवी खंगाले तो पता लगा कि बीते सोमवार की रात करीब दो से तीन बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया। दुकान के अंदर रखा कपड़ों का सारा सामान ज्यों का त्यों सुरक्षित था। लेकिन वहां रखी लोहे की एक बड़ी और काफी भारी अलमारी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक उ...