अयोध्या, मई 28 -- चौरेबाजार (अयोध्या), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में गुरुवार की सुबह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार कस्बे मे स्थित कपड़े की दुकान मे लगी भीषण आग से लाखो का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पा लिया। बृजेश कुमार/रामदेव क्लाथ इम्पोरियम के मालिक बृजेश अग्रहरि ने बताया कि सुबह लगभग 9बजे दुकान खोलने के लिए जब उन्होंने शटर उठाया तो अंदर जल रहे कपड़ो को देखकर दंग रह गये,देखते ही देखते पूरी दुकान धू धू कर जल उठी। जानकारी मिलते ही एसडीएम बीकापुर श्रेया, सीओ सुनील कुमार सिंह, कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, कानून गो अवधेश मिश्र, मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। यह भी पढ़ें- कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान सूचना मिलने पर फायर ब्र...