रिषिकेष, मई 24 -- श्यामपुर स्थित चोपड़ा फार्म में रविवार सुबह एक ठेले पर सिलेंडर से गैस का रिसाव होने से आग लग गई। अफरा-तफरी में ठेला संचालक हादसे में घायल हो गया। भीषण आग ने बगल में ही कपड़े की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंची, कपड़े की दुकान के साथ ठेला जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद दमकल टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। बताया गया है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे चोपड़ा फार्म में बॉबी संधू ठेले पर काम कर रहा था। इसी बीच सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ तो उसके हाथपांव फूल गए। गैस रिसाव से अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें बगल में दीपक भट्ट की कपड़े की दुकान तक पहुंच गईं। ठेले के साथ कपड़े की दुकान में लगी आग को देखकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी की बौछार करते हुए किसी तरह से आग पर काबू पाया, जबकि दमकल ट...