पीलीभीत, मार्च 20 -- अमरिया/पीलीभीत। ईद उल फितर की तैयारियों को लेकर जिले में खरीदाारी तेज हो गई है। बाजारों में लगी भीड़ रेडीमेड,चूड़ी, चप्पल,की दुकानों पर जमकर लोगों की भीड़ है। अमरिया में शक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते गुरुवार को जमकर खरीदारी की गई। शहर में जेपी रोड से लेकर स्टेशन रोड और अन्य बाजारो में रंगत रही। चूड़ी वाली गली में लिली ज्वैलरी को लेकर उत्साह रहा। माना जा रहा है कि ईद को लेकर लोगों में जबरदस्त इंतजार है। ताकि उत्साह के साथ परिवारों में खुशियां दोगुनी हो जाएं। अमरिया ही नहीं जहानाबाद, न्यूरिया, मझोला, बरखेड़ा, बिलसंडा, बीसलपुर और पूनपुर क्षेत्रों में भी बाजार में रंगत रही। लोग रेडीमेट गारर्मेंट की दुकानों में खरीदरी करते देखे गए। इसके अलावा जिल के कई कस्बों में ईद के त्योहार को लेकर भारी भीड़-भाड़ रही। इधर लोगों में ...