हाथरस, अप्रैल 28 -- कपड़ा व्यापारी पर चांदी की पाजेब हड़पने का आरोप -(A) मुरसान। कस्बा क्षेत्र के एक शीतला मेवा निवासी एक युवक ने मुरसान के कपड़े व्यापारी पर चांदी की पाजेब हड़पने का आरोप लगाया है। डेढ़ साल पहले Rs.3000 में अपनी चांदी की पाजेब गिरवी रखकर गई थी। मंगवार को जब वह पैसे लेकर वापस लेने के लिए गई तो वहीं कपड़े के व्यापारी ने चांदी की पाजेब देने से मना कर दिया।मुरसान क्षेत्र के गांव शीतला मेवा के एक युवक ने कस्बे के एक दुकानदार पर गिरवी रखे चांदी के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में युवक और दुकानदार के बीच विवाद के बाद पुलिस को बुलाया गया, जिसने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच शुरू कर दी है।शीतला मेवा निवासी सोनू ने बताया कि उसने अपनी मां कश्मीरी के साथ मुरसान के दुकानदार के पास पैसे की जरूरत पड़ने पर चांदी का एक सामान ...