कपड़ा व्यापारी के घर में लगी आग, लाखों का सामान खाक
मेरठ, मई 17 -- कंकरखेड़ा की गोविंदपुरी कॉलोनी में रविवार को कपड़ा व्यापारी सरदार चरनजीत सिंह के मकान की दूसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि परिवार नीचे था, कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों कमरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की तीन छोटी गाड़ियों ने एक घंटे में आग बुझाई। गोविंदपुरी कॉलोनी गुरुद्वारे के पास रविवार को कपड़ा व्यापारी सरदार चरनजीत सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग भड़क उठी। उस समय पूरा परिवार नीचे बैठकर बातचीत कर रहा था। दूसरी मंजिल से धुआं और लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया और तुरंत पड़ोसियों व दमकल विभाग को सूचना दी। आग देख पड़ोसी बाल्टी और पाइप लेकर दौड़े, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में दूसरी मंजिल पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.