लखनऊ, मई 10 -- उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल ने रविवार को नई कार्यकारिणी गठित की। इसमें गोपाल अग्रवाल को संरक्षक और अनिल बजाज को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभु जालान को महामंत्री चुना गया है। सुरेश छबलानी, विजय मोतियानी, सुशील गुरनानी, विजय गुलाटी और उत्तम कपूर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। अतुल जैन को संगठन मंत्री, आशु भाटिया, महेश नकरा व श्याम साहनी को मंत्री पद दिया गया है। प्रेम बल्लभ रस्तोगी, संदीप अग्रवाल और दीपक अरोड़ा उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...