सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- रमेश कुमार,परिहार। दुकान बंद कर घर लौटते समय घात लगाए बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी से हथियार के बल पर 75 हजार रुपए लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यवसायी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के सहजौली गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी संजय सिंह से हुई है। उनका इलाज मुजफ्फरपुर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। मामले को लेकर पीड़ित व्यवसाय के पुत्र कुंदन कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें धामी टोल निवासी राम प्रवेश साह और पांच अज्ञात को नामजद कराया है। एफआईआर के अनुसार संजय सिंह की कपड़े की दुकान परिहर चौक पर है। 12 अप्रैल की रात वह करीब 8:00 बजे अपना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- नावकोठी में बदमाशों ने युवक को मारी गोली इसी दौरान जब्दी रैन पेट्रोल पंप के समीप घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी...