कौशाम्बी, मार्च 22 -- करंट की चपेट में आकर शनिवार की शाम मां-बेटी झुलस गईं। दोनों को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कपड़ा प्रेस करते वक्त हुआ। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। करारी थाना क्षेत्र के बभनकांटी निवासी अमरेश कुमार खेती करते हैं। शनिवार की शाम उनकी पत्नी अखिलेश देवी घर पर कपड़ा प्रेस कर रही थीं। इस दौरान तार कटी होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गईं। मां की चीखें सुन बेटी नेहा बचाने पहुंची तो करंट का झटका लगने से वह भी झुलस गई। मां-बेटी की चीखें सुन दौड़कर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कट आउट गिराकर बत्ती गुल की। इसके बाद दोनों को पास के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। मंझनपुर के निजी अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अखिलेश देवी गंभीर ...