झांसी, मई 17 -- झांसी, संवाददाता। बड़ा बाजार क्षेत्र में कपड़े की दुकान पर खरीदारी के दौरान विवाद हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हुई। पीड़ित परिवार ने दुकानदार और उसके बेटे पर गाली-गलौज, मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने वॉयरल वीडियो की आधार पर जांच शुरू कर दी है। झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में कपड़ा खरीदने पहुंचे एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल सिंह ने थाना कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। राहुल सिंह की बहन सोनम सिंह और जीजा उज्ज्वल सिंह बड़ा बाजार स्थित ज्योति गारमेंट्स दुकान पर सामान खरीदने गए थे। आरोप है कि इसी द...