आजमगढ़, मई 1 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के लाहीडीह बाजार में गुरुवार को जालसाजों ने कपड़े खरीदारी कर आनलाइन भुगतान के बहाने दुकानदार के साथ 12 हजार रुपये का फ्राड कर फरार हो गए। नकदी और सामान लेकर गए जालसाज की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवां गांव निवासी मोअज्जम की लाहीडीह बाजार में रेडीमेड कपड़ा की दुकान है। गुरुवार को मोअज्जम का पुत्र समीर दुकान पर बैठा था। इस दौरान एक बाइक से दो युवक दुकान पर आए और 6000 रुपये के कपड़े खरीदें। इसके साथ ही 6000 रुपया नगद मांगा। यह भी पढ़ें- हज के नाम पर न्यायाधीश से 23.99 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार कहा कि 12000 हजार रुपये आनलाइन भुगतान करेंगे। जालसाजों ने अपने मोबाइल पर 12 हजार रुपये भुगतान का मैसेज समीर को दिखाय...