मधुबनी, मई 2 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आरएस बाजार स्थित एक रेडिमेड व कपड़ा होलसेल दुकान के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब चार से पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है। अग्निशमन विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और आग को अन्य मंजिलों तक फैलने से रोक लिया गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठते लोगों ने देखा, इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दुकान मालिक रूपेश प्रसाद के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। यह भी पढ़ें- मधुबनी में आग का तांडव, होलसेल कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर खाक उन्होंने बताया कि देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। जब तक अग्निशमन विभाग का दस्ता दमकल के ...