नोएडा, मई 18 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। भीषण गर्मी के साथ शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। खासकर वार्ड-8 स्थित कपड़ा कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि रविवार रात से कुछ देर के लिए पानी आया वह भी गंदा और बदबूदार, जिससे दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे है। साथ ही दूषित पानी आने से लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इसे लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर विधायक और नगर निगम अधिकारियों को शिकायत की है। स्थानीय निवासी दीपक त्रिपाठी ने बताया कि कॉलोनी में पानी की समस्या अब आम हो चुकी है। यह भी पढ़ें- हांसूपुर में भी गंदगी, गंदे पानी से मोहल्लेवासी परेशान कभी सप्लाई बंद रहती है तो कभी सीवर मिला गंदा पानी घरों तक पहुंचता है। लोगों को मजबूरी में बाजार से पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि...