गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-14 स्थित जीआईए हाउस में मंगलवार को तकनीकी कपड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उद्योग जगत, शिक्षण संस्थानों और कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों ने क्षेत्र की संभावनाओं, उपयोगिता और नई तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। मौजूदा समय में लगातार कपड़ा के नए उत्पाद और तकनीक विकसित हो रही है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक कपड़ा आज केवल कपड़ा उद्योग तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि, चिकित्सा, निर्माण, ऑटोमोबाइल, सुरक्षा, खेल और विमानन जैसे क्षेत्रों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेषज्ञों ने बताया कि एयरबैग, बुलेटप्रूफ जैकेट, पैराशूट, फेस मास्क, मेडिकल किट, डायपर और जियोटेक्सटाइल जैसे कई उत्पाद इसी श्रेणी में आते हैं, जिनका उपयोग आम लोगों की जिंदगी में लगातार बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...