कपड़ा कारोबारी को घर के बाहर बुलाकर गोली मारी
मेरठ, मई 3 -- लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में शनिवार रात बदमाशों ने एक कपड़ा कारोबारी को फोन कर घर के बाहर बुलाया और गोली मार दी। घायल कारोबारी को परिजनों और स्थानीय लोगों ने गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गोली लगने से कारोबारी की हालत नाजुक बनी है। लिसाड़ीगेट ऊंचा सद्दीक नगर निवासी मुमताज ने बताया कि वह भूमिया पुल पर ठेला लगाता है। उसने बताया कि सबसे छोटे बेटे अमन के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने काम के बहाने उसे घर के बाहर बुलाया। जैसे ही अमन घर के बाहर पहुंचा तो घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सिर में लगने की वजह से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।एसपी सिटी और सीओ कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.