मेरठ, अप्रैल 24 -- लिसाड़ी गेट में कमेला रोड पर कांच का पुल के नजदीक खड़ी कार में अचानक ही आग लग गई। कार कपड़ा कारोबारी की बताई गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर ही है कि आग कैसे लगी? सालिम निवासी मोतीवाला पुल अहमदनगर कपड़ा कारोबारी है। घर के पास ही कांच का पुल के नजदीक सालिम ने अपनी मारूति फरोक्स कार खड़ी की हुई थी। इसी काम में अचानक ही गुरुवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें उठने लगी और पूरी कार को जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। दावा किया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। यह भी पढ़ें- खड़े ट्राला में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी हालांकि बंद कार में शार्ट सर्किट कैसे हुआ, ये स्पष्ट नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- मुंबई में आग से 10 कार क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...