कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर। पूर्व कोषाध्यक्ष की शिकायत पर कंपनी मंत्रालय ने कानपुर कपड़ा कमेटी के दो पूर्व अध्यक्ष व 23 निदेशकों पर शिकंजा कसा था। चार साल के कार्यों व हिसाब-किताब का ब्योरा मांगा था। सात अगस्त तक जवाब न देने पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाने को भी कहा था। साथ ही सभी को 7 जवाब देने के लिए नोटिस भी भेजा गया। अध्यक्ष विक्की गुलाटी की अगुवाई में सभी ने आरओसी के समक्ष 2019 से 23 यानी चार साल का विवरण पेश कर दिया। पूर्व कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश नेवटिया ने जनवरी में कंपनी मंत्रालय से कमेटी में तमाम धांधली और व्यापक स्तर पर घोटाले का आरोप लगाया था। कमेटी पर कंपनी नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप था। पूर्व अध्यक्ष अमित दोसर का कहना है कि हमेशा नियमों के आधार पर ही सारा कामकाज हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...