बागेश्वर, अप्रैल 12 -- कपकोट, दवेंद्र पांडे। तहसील मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत कपकोट की सुरम्य दो अलग-अलग पहाड़ियों पर स्थित लाटू देव औऱ काशिल देव के पावन धाम में क्रमशः 15 और 16 अप्रेल को क्षेत्र का सुप्रसिद्ध बिखोती का मेला लगेगा। रविावर को मंदिरों में रंग रोगन कार्य पूरा हो गया है। मेलों को लेकर लोगों में खाश उत्साह है। ग्राम प्रधान आनंद सिंह कपकोटी ने बताया मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना होगी। अपराह्न क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से गोदान किया जाएगा। देवताओं को नए अनाज से बना प्रसाद चढ़ाया जाएगा। कन्या पूजन के बाद बाद महा भंडारे का आयोजन होगा। प्रधान ने बताया 16 अप्रेल की रात्रि मुख्य गांव में मेले के दौरान पारंपरिक चांचरी के गीतों का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.