बागेश्वर, अप्रैल 1 -- जिले के कपकोट क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय निवासी हरीश कपकोटी ने इस मांग को मजबूती देते हुए एक अनोखा संकल्प लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि यदि कपकोट में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना होती है, तो वह मृत्यु के बाद अपना शरीर उसी मेडिकल कॉलेज को दान करेंगे। क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में हरीश कपकोटी का कहना है कि कपकोट जैसे दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में लोगों को हल्द्वानी या दिल्ली जैसे दूरस्थ शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन के साथ कई बार मरीजों की जान पर भी बन आती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.