बागेश्वर, मार्च 23 -- कपकोट में नवनिर्मित गोलू देवता मंदिर में मूर्ति स्थापना और महायज्ञ पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा, गंगा स्नान और प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद शाम को महाभंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मुख्य आयोजक पूर्व प्रधानाचार्य दर्वान सिंह कपकोटी ने सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया। इस, मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान गणेश उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, हरीश कपकोटी, महिमन सिंह, देव डांगर शेर सिंह कपकोटी, श्याम सिंह, अनिता,मंगला देवी, कलावती देवी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.