बागेश्वर, अप्रैल 7 -- कपकोट। ग्राम पंचायत पोथिंग में गुलदार के हमले से एक गरीब पशुपालक परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। दुणी तोक निवासी सोबन सिंह की 18 बकरियां गुलदार का शिकार बन गईं, जबकि छह बकरियां अब भी लापता बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, बकरियां रोज की तरह जंगल में घास चरने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थलीय निरीक्षण किया। विभागीय कांडपाल ने बताया कि मौके पर 18 बकरियां मृत अवस्था में मिलीं, जबकि छह बकरियों के गायब होने की पुष्टि हुई है। प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.