बागेश्वर, जून 28 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट के तत्वावधान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के अंतर्गत कपकोट में भी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कपकोट क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित वक्ताओं ने नीट परीक्षा में बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं एवं पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश के लाखों मेधावी विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही, छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव तथा इससे जुड़ी दुखद घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने शुरू किया 'छात्रों की गूंज' अभियान कार्यक्रम में कई छात्रों एवं अभिभावकों ने अपने विचार रख...