सीवान, अप्रैल 25 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। कन्हौली स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर आज शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, यह धार्मिक आयोजन एक मई तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना बताई जा रही है। इस महायज्ञ का आयोजन स्थानीय लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। यज्ञाचार्य के रूप में पंडित आचार्य मृत्युंजय मिश्रा अनुष्ठान का संचालन करेंगे, जबकि यज्ञ संरक्षक के रूप में श्री श्री 1008 त्यागी जी महाराज व 1008 श्री श्री वर्षानंद सरस्वती का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं, श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन संध्या 6 बजे से वृंदावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय प्रवचनकर्ता आदित्य कृष्णा गुरुजी द्वारा की ज...