दरभंगा, अप्रैल 14 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल के कन्हैई गांव में चोरों ने दिनदहाड़े उदयचंद्र कंुवर नामक एक प्रवासी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली। गृहस्वामी उदयचंद्र कोलकाता में नौकरी करते हैं। उनके परिवार के सदस्य घर में ताला लगाकर कहीं बाहर गये थे। मौका पाकर घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना के सबंध में किसी ने आवेदन नहीं दिया है। यह भी पढ़ें- बिजनौर में कई घरों चोरों ने बोला धावा, रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...