नवादा, अप्रैल 11 -- ​नवादा रेलवे स्टेशन के पास कन्हाईनगर मोहल्ले के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फुलमा गांव निवासी मनीष कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। आरपीएफ थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है। स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि किमी संख्या 69/29 (अप लूप लाइन) के पास एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षी राजेश कुमार और जीआरपी अवर निरीक्षक सुग्रीव सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर और कान पर गहरे चोट के निशान थे। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर यूडी कांड संख्या 08/22 दर्ज कर लिया है। इस घटना का सबसे हृदयविदारक पहलू यह है कि इस परिवार में रेल हादसे की यह तीसरी घटना है। स्थानीय सूत्रों और परिज...