गौरीगंज, मार्च 15 -- जामो। अखिल भारतीय कन्हपुरिया क्षत्रिय महासभा द्वारा विकास खण्ड के समीप स्थित पवन सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह हर्षोल्लास, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक तेजभान सिंह तथा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल केपी सिंह द्वारा महाराजा कान्ह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, परस्पर सद्भाव एवं समानता की भावना को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के उन्मूलन एवं आडंबरपूर्ण विवाह परंपराओं पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे क...