नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- आज से दो दिन बाद यानी 7 सितंबर को बुध राशि परिवर्तन करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार बुध 7 तारीख की दोपहर में 1:35 बजे कन्या राशि में जाएंगे। ये राशि खुद बुध की है तो इस राशि के लोगों को खूब फायदा होगा। इसके अलावा 4 और राशियां ऐसी हैं जो इस बदलाव का खूब लाभ उठाएंगी। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस राशि में बुध अगले 20 दिन तक रहेंगे। ऐसे में 26 सितंबर तक इन राशियों को नौकरी-बिजनेस और कमाई के मामले में अच्छी न्यूज मिल सकती है जिससे राहत की सांस लेने को मिलेगी। जानें इस राशियों की डिटेल्स।दो दिन बाद खुलेगा इन 5 राशियों की किस्मत का ताला-वृषभ राशि वृषभ राशि वालों को बुध का ये गोचर खूब लाभ देगा। पैसों से जुड़ी दिक्कत खत्म होगी। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हो सकता है कि कोई नया मौका हाथ ...