नई दिल्ली, अगस्त 15 -- सितंबर के महीने में बुध कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। इन दिनों बुध चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं। 22 अगस्त को इस राशि से निकलकर बुध सिंह राशि में जाएंगे और यहां पर 7 सितंबर तक गोचर करने वाले हैं। इसके बाद इसी दिन दोपहर में लगभग 1 बजकर 35 मिनट पर बुध का गोचर कन्या राशि में होने वाला है। पंडित नरेंद्र उपायध्याय के अनुसार इस राशि परिवर्तन का जनमानस को खूब लाभ मिलने वाला है। कुल 5 राशियों को इसका फायदा मिलने वाला है। 7 सितंबर से लेकर 26 सिंतबर तक इन पांचों राशियों को पैसों से संबंधित मामलों में खूब राहत मिलेगी। पंडित जी के अनुसार इस दौरान बिजनेस, लेनदेन और आर्थिक मामलों में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा। बाजार की स्थिति में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि लाभ पाने वाली राशियों...