भागलपुर, अक्टूबर 6 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के डिस्ट्रिक्ट हब फॉर वुमन एंपावरमेंट द्वारा मिशन शक्ति योजना अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सन्हौला में 'बेटी जन्मोत्सव-कन्या रत्न सम्मान समारोह' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान 50 नवजात कन्याओं की माताओं को बेबी किट एवं फल की टोकरी प्रदान कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...